Saturday, July 16, 2011

बाबा रामदेव के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज

बाबा रामदेव एवं तीन अन्य के खिलाफ यहां की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक ने टैंकर चालक का अपहरण करने एवं भेजे गए माल को खुर्द-बुर्द करने का आरोप लगाते हुए विश्वकर्मा थाने में मामला दर्ज कराया है। कंपनी मालिक के अनुसार चालक बाबा रामदेव की कंपनी फूड एंड हर्बल लिमिटेड ज्वालापुर, हरिद्वार में सप्लाई के लिए सरसों का तेल लेकर गया था जो 27 जून को लापता हो गया।

विश्वकर्मा स्थित श्याम टैंकर ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक बजरंग सिंह ने बताया कि 17 जून को गोपाल अग्रवाल ने फोन पर खुद को बाबा रामदेव की कंपनी फूड एंड हर्बल लिमिटेड में कार्यरत बताते हुए नारनौल से ज्वालापुर, हरिद्वार तक सरसों तेल सप्लाई करने के लिए टैंकर की आवश्यकता बताई। उन्होंने 14 सौ रु. प्रति टन के हिसाब से तय कर एक टैंकर बुक कर लिया। बजरंग ने ऑर्डर मिलते ही उसी दिन बयाना निवासी चालक हनुमान सहाय के साथ टैंकर नारनौल के लिए रवाना कर दिया।

No comments:

Post a Comment