गुटखा कंपनियों पर सेल टैक्स का छापा
लखनऊ। वाणिज्य कर विभाग ने बुधवार को लखनऊ, मथुरा, नोएडा तथा गाजियाबाद में ताबड़तोड़ छापे मारकर अरबों रुपये की कर चोरी पकड़ी है। प्रारंभिक रूप से किए गए आकलन में करीब एक अरब रुपये की कर चोरी प्रकाश में आई है। विभाग ने वित्तीय वर्ष 2010-11 के नौ माह में 19 अरब 45 करोड़ रुपये का नियम विरुद्ध टर्न ओवर पकड़ा है, इसमें 3 अरब 34 करोड़ रुपये का टैक्स बनता है। सरकार ने माना है कि प्रदेश में व्यापारी व्यापक पैमाने पर कर चोरी कर रहे हैं। तीन वर्षों का आकलन किया जाए तो चोरी 1000 करोड़ रुपये तक हो सकती है।
वाणिज्य कर विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पान मसाला निर्माण एवं बिक्री में लगी इन फर्मों के तीन वर्षों के कारोबार की जांच कराई जा रही है। विभाग ने गत महीने कानपुर में सुपाड़ी के गोदाम पर छापा मारकर 10 करोड़ रुपये की सुपाड़ी पकड़ी थी। इस छापेमारी के बाद विभाग ने पान मसाला कंपनियों पर छापा मारने का निर्णय किया। इसके आधार पर लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद और मथुरा के प्रसिद्ध पान मसाला कंपनियों पर एकसाथ छापेमारी की गई।
No comments:
Post a Comment