Sunday, January 23, 2011

देश का सबसे असुरक्षित महानगर है दिल्ली


देश की राजधानी दिल्ली के खाते में एक और बदनुमा दाग जुड़ गया है। यह देश का सबसे असुरक्षित महानगर बन गया है। चाहे अपराध हो या महिलाओं पर अत्याचार की गिनती, राष्ट्रीय राजधानी इन सबमें अव्वल हो गई है। सरकार के ताजातरीन आंकड़ों के मुताबिक, 2009 में देश के 35 बड़े नगरों में हुए 3,43,749 अपराधों में दिल्ली का हिस्सा सबसे ज्यादा 13.2 फीसदी रहा। इसके बाद बेंगलूर (9.4 फीसदी) और मुंबई (9.1 फीसदी) का स्थान रहा। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) द्वारा तैयार की गई क्राइम इन इंडिया 2009 रिपोर्ट में यह सच्चाई उजागर की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, इन शहरों में दुष्कर्म के कुल।,696 मामलों में केवल दिल्ली में 404 मामले हुए। महिलाओं के अपहरण में भी दिल्ली का हिस्सा सबसे अधिक रहा। फिरौती के 3,544 मामलों में राजधानी का हिस्सा 38.9 फीसदी रहा है। पुलिस से नाखुश हैं लोग : राष्ट्रीय राजधानी सहित उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के लोग अपने यहां की पुलिस से सबसे ज्यादा नाखुश हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 2009 के दौरान देश में पुलिसकर्मियों के खिलाफ लोगों द्वारा 54 हजार 873 शिकायतें दर्ज कराई गई। इनमें इन तीन राज्यों का हिस्सा 60 फीसदी रहा है। मप्र में सबसे ज्यादा 15 हजार 903 शिकायतें दर्ज हुई हैं। जबकि उप्र में यह 10 हजार 953 रहा है। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 170 पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया गया है। युवाओं में बढ़ी अपराध की प्रवृत्ति : रिपोर्ट में बताया गया, विभिन्न अपराधों में गिरफ्तार हुए लोगों में 46.5 फीसदी 18 से 30 आयुवर्ग के थे। जो यह दर्शाता है कि युवाओं में अपराध की प्रवृत्ति बढी है। किशोर अपराधियों में 64.1 प्रतिशत हिस्सा उनका था, जो गरीब परिवारों से आते हें और जिनकी पारिवारिक आमदनी सालाना 25,000 रुपये से भी कम है। हत्या के मामले में उप्र सबसे आगे : देश में हुई 32,369 हत्याओं में यूपी का हिस्सा 14 फीसदी रहा और हत्या के 4,534 मामले दर्ज किए गए।


No comments:

Post a Comment