Wednesday, January 26, 2011

‘राजधानी में बढ़े नाबालिग बच्चों की गुमशुदगी के मामले’


राजधानी में नाबालिग बच्चों की रहस्यमय गुमशुदगी में हुई बढ़ोतरी पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में औसतनरोज पांच बच्चे गायब हो रहे हैं। यह हालत तब है जब पुलिस अधिकांश अपराधों को बगैर दर्ज किये ही रफा-दफा कर रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्रीय गृहमंत्री से दिल्ली में आधुनिक पुलिस दस्ता गठित करने की मांग की। गुप्ता ने कहा कि सरकार के दावों के बावजूद दिल्ली में अपराध कम नहीं हो रहे हैं। वर्ष 2010 में नाबालिग बच्चों की गुमशुदगी का आंकड़ा 2500 था। मौजूदा साल के अब तक के 21 दिनों में ही यह आंकड़ा 120 पहुंच गया है। कमोवेश यही स्थिति महिलाओं के साथ छेड़छाड़, पर्स एवं चेन छिनैती की घटनाओं की है। गुप्ता ने आरोप लगाया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री अपराधों को रोक पाने में असमर्थ हैं। वह अक्सर यह कहकर पल्ला झाड़ लेती हैं कि दिल्ली पुलिस उनके पास नहीं है। पाषर्द रजनी अब्बी एवं भाजपा प्रवक्ता और डॉक्टर प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. सम्बित पात्रा की ओर से नेहरू विहार में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया जिसमें करीब 2500 लोगों ने स्वास्थ्य की जांच करवाई। आयोजकों की ओर से 2 लाख रुपये से अधिक की दवाइयों का मुफ्त वितरण किया गया। डॉ. पात्रा के मुताबिक शिविर में करीब 50 चिकित्सक लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर पूरी दिल्ली में लगाये जायेंगे। इस मौके पर दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि वह राजधानी के लोगों को स्वस्थ देखना चाहते हैं।

No comments:

Post a Comment